जेल में छोटा राजन के कत्ल की साजिश, 4 अरेस्ट

जेल में छोटा राजन के कत्ल की साजिश, 4 अरेस्ट
जेल में छोटा राजन के कत्ल की साजिश, 4 अरेस्ट

एजेंसी/ दिल्ली पुलिस ने चार कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये चारों कथित तौर पर तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर छोटा राजन को मारने के लिए आए थे। पुलिस के मुताबिक इन चारों शार्प शूटर्स को भारत के मोस्ट वॉन्टेड डॉन दाऊद इब्राहिम के सहयोगी छोटा शकील ने हायर किया था।

पिछले साल अक्टूबर में इंडोनेशिया से गिरफ्तार छोटा राजन को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। ये धमकियां डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील की तरफ से मिल रही थीं। छोटा शकील ने मेसेज और कॉल के जरिए छोटा राजन को जल्द से जल्द मारने की धमकी देते हुए उसकी सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी दी थी।

छोटा राजन को मारने की धमकी दी

छोटा राजन फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। पिछले दिनों छोटा शकील ने तिहाड़ जेल के एक अधिकारी सुनील गुप्ता को मेसेज किया था। इसमें उसने राजन को मारने की धमकी दी थी। तिहाड़ जेल के लैंडलाइन नंबर पर भी फोन कर राजन को मारने की बात कही गई थी। 

इसके बाद तिहाड़ जेल में छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सबसे पहले सुनील गुप्ता ने ही पिछले साल 24 नवंबर को यह मामला उजागर किया था। उन्होंने अपने और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की थी। छोटा राजन 27 साल से फरार था और पिछले साल इंडोनेशिया के बाली से पकड़ा गया था।

Back to top button