जीडीए में धूमधाम से मनाया गया भारत पर्व, जीडीए उपाध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

गाजियाबाद। जीडीए ने अपने दायित्वों का निर्वाह्न हमेशा बढ़-चढ़कर किया है। कोविड-19 के दौरान आई विपदा से निपटने के लिए हमारे कर्मचारियों और अधिकारियों ने जी-जान से काम किया है। यह उद्गार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा ने व्यक्त किए। वह जीडीए परिसर में आयोजित ध्वजारोहण करने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौरान जिस तरह प्रवासी मजदूरों का सैलाब गाजियाबाद में उमड़ा था। उस समय भी हमारे अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का निर्वाह्न पूरी ईमानदारी से किया। प्रवासी मजदूरों को खाने पीने की व्यवस्था के अलावा उनके रहने का भी प्रबंध हमारी संस्था ने किया।जीडीए उपाध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस भारत पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह देश बहुत महान है इसकी संस्कृति भी उतनी ही महान है।

इस मौके पर कॉविद-19 के संदर्भ में जारी की गई गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया और सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। इसी क्रम में जीडीए सचिव संतोष राय ने कहा कि बहुत जल्द कोविड-19 से हमारा देश उबर जाएगा और विकास की पटरी पहले की तरह दौड़ेगी। अंत में जीडीए परिसर में मौजूद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के मध्य भारत पर्व का प्रसाद मिष्ठान के रूप में वितरित किया गया।

Back to top button