गांधी की कर्मभूमि पर परपोती ने की धोखेबाजी

जोहान्‍सबर्ग। महात्‍मा गांधी की कर्मभूमि दक्षिण अफ्रीका पर उनकी परपो‍ती ने ऐसा काम किया है कि आपको यकीन नहीं होगा। गांधी की Ashish-Lata-Ramgobin-300x190परपोती आशीष लता रामगोबिन पर दक्षिण अफ्रीका के दो कारोबारियों ने पांच करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

इस मामले में रामगोबिन को डरबन कोर्ट में भी पेश होना पड़़ा है। हालांकि उन्‍हें दो लाख रुपए के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। लेकिन उनकी इस करतूत से गांधी के नाम पर अफ्रीका में जो धब्‍बा लगा है, उसे मिटाना मु‍‍मकिन नहीं होगा।

बता दें कि महात्‍मा गांधी ने अपनी वकालत की असल शुरुआत दक्षिण अफ्रीका से ही की थी। वहीं, उन्‍होंने गोरे-काले के भेद के खिलाफ शुरू हुए आंदोलन की नींव डाली थी। उनकी याद में ही इन दिनों देश में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच क्रिकेट सीरीज चल रही है।

क्‍या थे आरोप

एसआर महराज और एक अन्‍य कारोबारी ने आरोप लगाया है कि रामगोबिन को भारत से पलंग मंगाने का टेंडर दिया गया था। लेकिन उन्‍होंने फर्जी दस्‍तावेज तैयार कर पैसे ले लिए और पलंग नहीं मंगाए।

 

 

Back to top button