खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान इंदरजीत सिंह गिल और जसपाल सिंह के रूप में हुई है।

स्पेशल सेल से जुड़े सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इन दोनों ने मोगा डीसी ऑफिस की छत पर खालिस्तानी झंडा फहराया था। इसके साथ ही इन्होंने सिख फॉर जस्टिस नामक प्रतिबंधित चैनल भी ज्वाइन किया था।
The post खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के दो सदस्य दिल्ली में गिरफ्तार appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button