कीचड़ में पड़े तिरंगे का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

जाफरगंज, फतेहपुर।  हमारा राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है जिसको लेकर के हमारा गौरव बढ़ जाता है। हम बड़े फक्र के साथ तिरंगे का सम्मान करते हैं, लेकिन जिसे ज्ञान का मंदिर कहा जाता है वहीं पर तिरंगे का अपमान हो रहा हो। ऐसे में इसके दोषियों पर कार्यवाही होना भी आवश्यक है।

जनपद के खजुहा विकास खंड के अंतर्गत बसंतखेड़ा के मजरे धीरपुर गाव मे स्वतंत्रता दिवस पर प्राथमिक विद्यालय धीर का पुरवा में तिरंगा फहराया गया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी तिरंगा वहीं पर जमीन में पड़ा मिला।कीचड़ में सने इस तिरंगे का शोशल मीडिया मे विडियो वायरल हो गया। इसके बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। प्राथमिक विद्यालय धीरपुर में स्वतंत्रता दिवस में फहराया गया तिरंगा का गेट के पास कीचड़ में पड़ा मिलना और इसका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो जहां-जहां पहुंच रहा है वही लोग तिरंगे के इस अपमान से आक्रोशित हो रहे हैं।

इसके बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं।विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया सचान है उनसे जब बात करनी चाही गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी फोन नहीं उठाया।सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो में दिखाया जा रहा है खजुहा विकास खंड के धीरपुर प्राथमिक विद्यालय में डंडे में लगा तिरंगा जमीन में कीचड़ में सना हुआ पड़ा है। जिसको एक लड़का उठाकर के साफ करता हुआ ले जाता है।तिरंगे के अपमान से लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है।वही जिम्मेदार व विद्यालय की इस घोर लापरवाही पर क्या कार्रवाई हो सकेगी यह भी सवालिया निशान बना हुआ है।

Back to top button