कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक जारी, कौन बनेगा कांग्रेस अध्यक्ष ?

नई दिल्ली। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक चल रही है। सोनिया गांधी ने पद छोड़ने की पेशकश करते हुए कमेटी के सदस्यों से नया अध्यक्ष चुनने को कहा है। बैठक में राहुल गांधी ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि जिस समय कांग्रेस मध्य प्रदेश और राजस्थान के सियासी संकट का सामना कर रही थीं और पार्टी अध्यक्ष बीमार थी, उसी समय पत्र क्यों भेजा गया ?

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक से पहले दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वह नेहरू-गांधी परिवार के बिना कांग्रेस की कल्पना नहीं कर सकते हैं और पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता किसी और को पार्टी अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं करेगा। इसी तरह कमलनाथ ने भी सोनिया गांधी से कांग्रेस का नेतृत्व करने की अपील की।

बैठक में मान-मनव्वल जारी है। अभी तक नेतृत्व का मसला हल नहीं हो सका है। पार्टी का एक धड़ा राहुल गांधी पर नेतृत्व संभालने का दबाव बना रहा है। गांधी परिवार के अलावा भी कुछ नामों पर कयास लगाए जा रहे हैं।

Back to top button