कब्ज को दूर करने के लिए गर्मियों में इन फलों का सेवन करे..

खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और कई बार एक्सरसाइज न करने की वजह से कब्ज की समस्या हो जाती है। ये समस्या गर्मियों में बढ़ जाती है। कब्ज के साथ आंतों में सूजन, पेट में दर्द, ऐंठन और भूख भी कमी जैसे लक्षण नजर आते हैं। कई लोग इस समस्या को दूर करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन शुरू कर देते हैं। दवाइयों का ज्यादा सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है साथ ही कई बार इन्हें खाने से जल्दी लाभ भी नहीं मिलता है। कम रेशे वाले भोजन करना, दिन भर में बहुत कम पानी पीना और अधिक तनाव की वजह से भी पाचन तंत्र खराब होता है और कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। 

सेब

पोषक तत्वों से भरपूर सेब सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें सोडियम,पोटेशियम, आयरन, विटामिन सी और फाइबर आदि पाए जाते हैं। सेब खाने से कब्ज की समस्या दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इसमें मौजूद फाइबर मल को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है। 

संतरा

शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, सोडियम, पोटेशियम, विटामिन सी और आयरन आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। गर्मियों में कब्ज को दूर करने के लिए संतरे का सेवन किया जा सकता है।

पपीता

पपीता सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है और कब्ज की समस्या दूर होती ह। पपीता में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी और फोलेट आदि पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ कब्ज को आसानी से दूर करते हैं।

कीवी

पोषक तत्वों से भरपूर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन ई और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। कीवी में मौजूद फाइबर और एंजाइम कब्ज की समस्या को आसानी से ठीक करते हैं।

सूखा आलूबुखारा

गर्मियों में मिलने वाला सूखा आलू बुखारा कब्ज की समस्या को आसानी से दूर करता है और पाचन तंत्र को भी मजबूत बनता है। इसमें मौजूद फेनोलिक कंपाउंड मल त्याग में होने वाली परेशानियों को दूर करता हैं और कब्ज को दूर करता है। सूखा आलू बुखारा खाने से हार्ट भी लंबे समय तक हेल्दी रहता है।

गर्मियों में कब्ज को दूर करने के लिए इन फलों का सेवन किया जा सकता हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें। 

Back to top button