एलडीए के नाम पर जालसाज़ी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनऊ। एलडीए के नाम पर जालसाज़ी करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बताया जा रहा है  कि एलडीए में मकान और फ्लैट दिलाने के नाम पर ठगी करता था। कभी फॉर्म तो कभी बाबू को घूस खिलाने के नाम पर ऐंठता रकम था। इस जालसाज आनिल सिंह और विकास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विकास को अनिल बनाता एलडीए का फ़र्ज़ी बाबू था। अनिल और विकास दोनों ही प्रतापगढ़ के निवासी हैं। गोमतीनगर विस्तार थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने दोनों जालसाज़ों को गिरफ्तार किया है।

Back to top button