एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग ही पहचान वाली दीपिका अब जा रही इस क्षेत्र में हाथ आजमाने

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रसे दीपिका पादुकोण ने अपने एक्टिंग से बॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली हैं। बॉलीवुड के साथ ही वह हॉलीवुड में हाथ आजमा चुकी हैं। वहां पर भी दीपिका का पासा चल निकला। दीपिका इन दिनों  रणवीर सिंह   के साथ शादियों को लेकर सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस बात पर अभी विराम लग गया है लेकिन वह जल्द ही फिल्म को प्रोड्यूस करते नज़र आएंगी।

दीपिका पादुकोण इन ​दिनों डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन चुकी हैं। वह जल्द ही डायरेक्ट मेघना गुलजार की फिल्म में नज़र आने वाली हैं। दीपिका की यह अपकमिंग फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर बनेगी। आपको बता दें लक्ष्मी को किसी लड़के ने प्रापोज किया था जिसके लिए लक्ष्मी ने मना कर दिया था तो उस लड़के ने लक्ष्मी पर एसिड से अटैक कर दिया था। इस फिल्म के जरिए लक्ष्मी के जीवन के बारे में दर्शकों को बताएंगे।

आपको बता दें इस फिल्म में दीपिका पर्दे पर तो नज़र आएगी ही सही साथ ही वह बतौर को प्रोड्यूसर भी  एंट्री करने जा रही हैं। वह अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने की तैयारी भी कर रही हैं। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस है। दीपिका आखिरी बार फिल्म पद्मावत में नज़र आईं थीं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। इस फिल्म में दीपिका के किरदार की काफी सरहाना की गई थी। 

Back to top button