उत्‍तर प्रदेश पुलिस के 23 जवान और 6 अधिकारी राष्ट्रपति अवार्ड से होंगे सम्मानित

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के 23 पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड, छह को राष्ट्रपति अवार्ड और चार पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किए जाने वालों में कानून एवं व्यवस्था अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, यूपी डॉयल 112 के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण, आईपीएस अरविन्द चतुर्वेदी और ​अभिषेक यादव और एक अन्य पुलिस अधिकारी है। इनके अलावा एटीएस में एडिशनल एसपी रहे राजेश साहनी को मरणोपरांत गैलंट्री मेडल आवार्ड, शहीद आरक्षी एकांत यादव को पुलिस का वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही कृष्णानंद राय हत्याकांड में शामिल शूटर फिरदोस को मार गिराने वाले पुलिस अधिकारी एसके भगत और विजय भूषण को पुलिस का वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। विजय भूषण पांचवी बार पुलिस मेडल पाने वाले देश के पहले पुलिस अधिकारी बने है।

Back to top button