आजमगढ़ : ग्राम प्रधान की हत्या के बाद भीड़ आगबबूला, फूंक दी पुलिस चौकी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की हत्या के बाद आगबबूला हुई भीड़ ने एक पुलिस चौकी को फूंक दिया। मामला आजमगढ़ के तरवा थाने तरवा थाने की बोगरिया चौकी को आग के हवाले कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ के तरवा थाने के बांसगांव में प्रधान की हत्या कर दी गई। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम दिया है। भीड़ ने कई वाहन को नुकसान पहुंचाया है। साथ ही तरवा थाने की बोगरिया चौकी को भी आग के हवाले कर दिया।
बांसगांव में प्रधान को घर से बुलाकर सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद गांव में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने सड़क पर तोड़फोड़ और आगजनी की है। स्थिति स्थानीय पुलिस के कंट्रोल से बाहर होने के कारण जिले से भारी फोर्स बुलाई गई है।