अखिलेश का तंज, ‘कुछ समय पहले की बात है, यूपी में हुआ करती थी कानून-व्यवस्था

लखनऊ। राजधानी में मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूर के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में रेलवे में वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी और बेटे की घर में घुसकर हत्या हो गई। जिसको लेकर विपक्ष ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
ये भी पढ़ें- लखनऊ : सीएम आवास के पास डबल मर्डर से सनसनी, मां-बेटे की गोली मारकर हत्या
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि अब अपराध प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तथाकथित सर्वाधिक सुरक्षित व महत्वपूर्ण इलाके गौतमपल्ली में ‘डबल मर्डर’ की दोहरी धमक के साथ प्रवेश कर गया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब तो प्रदेश की जनता बच्चों को कहानी सुना रही है, ‘कुछ समय पहले की बात है कि अपने प्रदेश में कानून-व्यवस्था हुआ करती थी।

अब अपराध प्रदेश की राजधानी लखनऊ के तथाकथित सर्वाधिक सुरक्षित व महत्वपूर्ण इलाके गौतमपल्ली में ‘डबल मर्डर’ की दोहरी धमक के साथ प्रवेश कर गया है.
अब तो प्रदेश की जनता बच्चों को कहानी सुना रही है: ‘कुछ समय पहले की बात है कि अपने प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था हुआ करती थी.’#NoMoreBJP
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 29, 2020

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट किया कि आज के जंगलराज की हकीकत देखिए। कौशांबी में गैंगरेप, मथुरा में चलती बस में रेप। औरैया, कांसगंज, हरदोई, बिजनौर, गोंडा, चंदौली में हत्या के बाद अब मुख्यमंत्री आवास के समीप डबल मर्डर। अराजकता के सामने प्रशासनिक व्यवस्था ने और प्रशासनिक व्यवस्था के सामने मुख्यमंत्री ने घुटने टेक दिए हैं।

आज के जंगलराज की हकीकत देखिए।
कौशांबी में गैंगरेप,मथुरा में चलती बस में रेप।औरैया,कांसगंज,हरदोई,बिजनौर,गोंडा,चंदौली में हत्या के बाद अब मुख्यमंत्री आवास के समीप डबल मर्डर।
अराजकता के सामने प्रशासनिक व्यवस्था ने और प्रशासनिक व्यवस्था के सामने मुख्यमंत्री ने घुटने टेक दिए हैं। pic.twitter.com/PLfm19mxka
— Ajay Kumar Lallu (@AjayLalluINC) August 29, 2020

ये भी पढ़ें- प्रेमी के संग मिलकर बेटी ने की मां की हत्या, प्रेमी के साथ करना चाहती थी शादी
The post अखिलेश का तंज, ‘कुछ समय पहले की बात है, यूपी में हुआ करती थी कानून-व्यवस्था appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button