होशंगाबाद भी शामिल हैं,PM नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में रैली को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 6 मई, सोमवार को मध्यप्रदेश की 7 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें होशंगाबाद भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में इस संसदीय क्षेत्र में आने वाले इटारसी में एक रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में शामिल होने के लिए पीएम मोदी इटारसी पहुंच गए हैं, वो शाम 4.20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। खास बात यह है कि इसी समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होशंगाबाद के पिपरिया में रहेंगे और रैली करेंगे। यहां भाजपा से सांसद राव उदयप्रताप सिंह और कांग्रेस से शैलेंद्र दीवान प्रत्याशी हैं। (पढ़िए Live अपडेट्स)

पीएम मोदी को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं। कोई पीएम मोदी के रंग में रंगा नजर आ रहा तो किसी ने पीएम मोदी को अनूठी भेंट देने की तैयारी कर रखी है। रैली में सुपरेली के किसान ने 20 प्रकार के अनाज से पीएम मोदी के लिए एक खास जैकेट बनाई है, जिसे वो पीएम मोदी को भेंट करना चाह रहे हैं। इस पर जय-जवान, जय किसान जैसे नारे और मोदीजी की योजनाओं के मार्क बनाए हैं। 20 दिन की मेहनत से चना, मक्का, बाजरा और अन्य अनाजों की मदद से इसे तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इटारसी में होने वाली सभा में राष्ट्रीय जय गुरुदेव संगठन के लगभग 1000 सदस्य आए हैं। पूरे देश में गोरक्षा और शाकाहार को बढ़ावा देने के काम में जुटा ये संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दे रहा है।

Back to top button