होटल में लड़के ने अपनी दोस्त को पिलाई कोल्ड ड्रिंक और कर लिया दरवाजा बंद…

आए दिन आने वाली घटनाए अब अभिशाप बनती जा रहीं हैं और रुकने का नाम ही नहीं ले रहीं हैं ऐसे में देश की राजधानी के वसंत कुंज नार्थ इलाके से हाल ही में एक मामला सामने आया है जहाँ एक युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. खबरों के अनुसार अब पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं पुलिस का कहना है कि 21 वर्षीय पीडि़ता मूलत: उत्तराखंड की रहने वाली है और आरोपित भुवन भी उत्तराखंड का ही रहने वाला है.होटल में लड़के ने अपनी दोस्त को पिलाई कोल्ड ड्रिंक और कर लिया दरवाजा बंद...

जानकारी के अनुसार दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे और गुरुग्राम में भी दोनों पास में ही रहते हैं. आरोपी भुवन पहले किसी होटल में कुक का काम करता था और उसके साथ वह युवती भी गुरुग्राम में काम करती थी लेकिन भुवन ने उसे झांसा दिया था कि उसकी होटलों में काफी अच्छी जान पहचान है और वह उसे बहुत अच्छी नौकरी दिलवा देगा. बस यहीं सोचकर लड़की भी राजी हो गई और इसी बहाने से बीत शुक्रवार को वह युवती को एयरपोर्ट स्थित एक होटल में ले गया. वहां पर उसने पहले तो उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिसे पीने के बाद युवती बेहोश हो गई.

उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. जैसे ही बाद में युवती को होश आया तो आरोपित ने किसी को बताने पर बदनामी और जान से मारने की धमकी दी. इन सबसे डरकर लड़की घर आई लेकिन सुबह उसका मन बदल गया और उसने शनिवार थाने जाकर आप बीती सुनाई और मामला दर्ज करवाया. अब पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है.

Back to top button