हीरो जल्द लॉन्च करेगी सबसे सस्ती गियरलेस स्कूटर

नई दिल्ली। भारत की नंबर वन टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इन दिनों अपनी पॉपुलर मेस्ट्रो एज को अपडेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है कि कंपनी इस स्कूटर को बेहतर लुक और फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दे कि स्कूटर सेगमेंट में यह स्कूटर काफी पॉपुलर हो चुकी है।
रिपोर्ट के अनुसार, हीरो इस नई मेस्ट्रो एज 125 के डिजाइन को काफी हद तक पुराने मेस्ट्रो जैसा बनाया गया है। इस स्कूटर को बेहतर बनाने के लिए नए बॉडी ग्राफिक्स के साथ नए क्रोम के साथ बेहतर लुक दिया जाएगा। इस स्कूटर में कई नए फीचर्स भी देखने को मिलेगा।
अगर हम इस स्कूटर के इंजन की बात करें तो इसमें 125 सीसी का पावरफुल इंजन दिया जाएगा। हीरो ने इस स्कूटर के माइलेज को बढ़ाने के लिए इसके इंजन के ट्यून किया है। माना जा रहा है कि यह नया स्कूटर भारतीय सड़को पर बेहद आराम से 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज जनरेट करेगा। वहीं अगर हम कीमत की बात करें तो इस स्कूटर की कीमत को 55,000 रुपये से लेकर 57,000 रुपये के बीच रखा जाएगा।।
हीरो ने इस खूबसूरत स्कूटर को बेहतर राइडिंग के लिए 155 एमएम का ग्राउंड क्लियरेंस और 1261 एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। कंपनी ने इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे का दिया है। इस स्कूटर को कंपनी ने युवाओं को आकर्षित करने के लिए कई नए और खूबसूरत कलर्स के साथ उतारने जा रही है। आपको बता दें कि भारत में इन दिनों स्कूटर्स की डिमांड में इजाफा हुआ है।





