हिसाब-किताब व प्रधान चुनने के लिए चल रही थी मंदिर में मीटिंग, कुछ यूं हुई मारपीट

करनाल। करनाल में सोमवार को एक मंदिर कमेटी के लोगों में आपस में ही मारपीट हो गई। घटना उस वक्त की है, जब सदर बाजार में स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में मीटिंग चल रही थी। हालांकि मंदिर कमेटी के प्रधान ने सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस भी बुला रखी। फिर जिस वक्त वह माइक थामे समुदाय के लोगों को संबोधित कर रहे थे तो बीच में दूसरे गुट के लोग विरोध पर उतर आए। फिर काफी देर तक जमकर मारपीट हुई। 
हिसाब-किताब व प्रधान चुनने के लिए चल रही थी मंदिर में मीटिंग, कुछ यूं हुई मारपीट
मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं कई घायल लोग…
– दरअसल रविवार को करनाल के सदर बाजार में स्थित रविदास मंदिर के प्रधान पद को लेकर एक मीटिंग चल रही थी।

ये भी पढ़े: जब भावुक हो गए थे राहुल गांधी, मां को गले तो सोनिया के निकले थे आंसू

– इस दौरान प्रधान पद के चुनाव और मंदिर के हिसाब-किताब को लेकर मौजूदा व पूर्व प्रधान के दो गुटों के बीच जमकर लड़ाई हो गई और देखते ही देखते लात-घूंसे चलने शुरू हो गए।
– इस झगड़े में कई लोग चोटिल भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ले जाया गया है।
– वहीं खास बात यह देखने को मिली कि यहां पहले ही झगड़ा होने की आशंका पैदा हो गई थी, जिसके चलते मंदिर कमेटी के प्रधान ने पुलिस बुला रखी थी। बावजूद इसके दोनों गुटों में खूब मारपीट हुई, जो यहां प्रोग्राम की कवरेज कर रहे मीडिया के कैमरों में कैप्चर हो गई।
– घटना के वक्त मौजूद रहे 3-4 पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन वो नाकाम रहे। इसी के चलते उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Back to top button