हिमाचल के पहाड़ी इलाके भी गर्मी की चपेट में

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों में भी गर्मी की मार पड़ रही है। रविवार को राज्य के मैदानी शहर उना में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी. हालांकि, इस सप्ताह बारिश के कारण कुछ राहत मिल सकती है.
42 का तापमान हो गया पार
ये भी पढ़ें: चलती स्टार बस में आग 35 यात्री बाल-बाल बचे, डिफेंस के दमकल ने पहुंचाई मदद
42 का तापमान हो गया पारराज्य में उना सर्वाधिक गर्म रहा. यहां दिन का तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “बारिश नहीं होने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है.” मंडी जिले के सुंदरनगर में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया, वहीं धर्मशाला में सामान्य से दो डिग्री अधिक 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
राजधानी शिमला में दिन का तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था. शनिवार को राजधानी में दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें: यूपी में दरोगा के बेटे ने रेप के बाद बनाया महिला का अश्लील वीडियो , बड़े टीवी चैनल ने किया जारी
बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग का कहना है कि क्षेत्र में पश्चिमी विभोक्ष सक्रिय हो रहा है और इस कारण 9 से 10 मई के बीच राज्य में बारिश होने के आसार हैं.





