इतनी मंहगी होती है हाथी के लीद से बनाई गई कॉफी की कीमत, जानकर…

अक्सर आप सर्दियों में कॉफी तो पीते ही होंगे। कई लोग इसके बिना काम नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं लेकिन कई बार जो चीजें खाने पीने में जितनी स्वादिष्ट लगती हैं, देखने में उतनी ही बुरी लगती हैं। इस काफी का भी ऎसा ही हाल है जी हां हम बात कर रहे हैं ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफी की। दरअसल, उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाने वाली ये कॉफी हाथी के गोबर यानि लीद में शामिल बीजों से बनाई जाती है।

इस कॉफी की कीमत 1100 डॉलर यानी कि 67000 रुपए प्रति किलो है। इस कॉफी को बनाने की जटील प्रक्रिया है, जिसकी वजह से इसकी कीमत बढ़ जाती है। बता दें, इस कॉफी को थाईलैंड में बहुत बड़े स्तर पर तैयार किया जाता है। जानकारी के मुताबिक, यह कॉफी बिल्कुल भी कड़वी नहीं होती।

इस वजह से इस महिला को सात बच्चे पैदा करने पर मिला गोल्ड मेडल, जानें पूरा मामला

इसे बनाने के लिए पहले हाथियों को कॉफी की फली यानी बीज खिलाए जाते हैं। हाथी कच्ची फलियां खाते हैं, उसे पचाते हैं और लीद गिरा देते हैं। इस लीद से कॉफी के बीज निकाल लिए जाते हैं। एक किलो कॉफी प्राप्त करने के लिए एक हाथी को लगभग 33 किलो कॉफी के कच्चे फल खिलाए जाते हैं। हाथी की लीद से बीज निकालने का काम हाथियों के प्रशिक्षित ट्रेनर करते हैं। बीज निकालने के बाद उन्हें धूप में सुखाया जाता है और पीस कर पाउडर बनाया जाता है।

Back to top button