वीडियो: हां… हमने किया पुलवामा हमला: इमरान खान

भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का वो वीडियो तो आपको याद ही होगा जिसे पाकिस्तान ने कई बार एडिट किया. इस वीडियो में पाकिस्तानी सेना ने जबरन उनसे भारतीय मीडिया की बुराई करवाई. अब पाकिस्तान को भारत के ट्विटर के यूजर्स ने जवाब दिया है. कुछ ट्विटर यूजर्स ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान का वीडियो एडिट किया है, जिसमें वह कबूल रहे हैं कि पुलवामा आतंकी हमला पाकिस्तान ने ही किया है.
हालांकि, साफ दिख रहा है कि ये वीडियो एडिट है. लेकिन पाकिस्तानी सेना ने जिस तरह की हरकत अभिनंदन के वीडियो के साथ की, उसका इस तरह का जवाब सोशल मीडिया वालों को काफी पसंद आ रहा है.
एडिट किए हुए वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, ‘‘…इतने में पुलवामा हो गया, जो पाकिस्तान ने करवाया. मैंने भारत को कहा अगर आप हमें सबूत देंगे तो हम नहीं लेंगे… हमने पाकिस्तान के अंदर दहशतगर्दों को अपनी जमीन को इस्तेमाल करने देगा. जो भी हमारे मसले होंगे हम दहशतगर्दी के जरिए हल करेंगे…’’
India's reply to Pakistan's heavily edited video of Abhinandan pic.twitter.com/dIrZFy5ZLt
— BALA (@erbmjha) March 2, 2019
ट्विटर अकाउंट यूजर @erbmjha ने इस वीडियो को दो मार्च को ट्वीट किया. जिसे तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. कई हजार बार ये वीडियो रिट्वीट भी किया जा चुका है. कई यूजर्स ने इस वीडियो पर मजे भी लिए हैं.
भारत को लगा बड़ा झटका, जीएसपी सुविधा छीन सकता है अमेरिका
https://twitter.com/nilopher27/status/1101935755549728768?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1101935755549728768&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Fimran-khan-edited-video-viral-on-twitter-india-reply-to-pakistan-army-pulwama-attack-1-1066049.html
😂😂 That's a Bingo…….Tit for Tat Mr. Paki
— Tanmay Shankar 🇮🇳 (@Shanktan) March 2, 2019
आपको बता दें कि पाकिस्तान की सेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के कुछ वीडियो जारी किए थे. इसमें उन्होंने पाकिस्तानी सेना की तारीफ की थी और कहा था कि भारत की मीडिया हर बात को बड़ा चढ़ाकर पेश करती है. करीब डेढ़ मिनट के वीडियो में करीब 20 कट्स थे.
तब भी पाकिस्तान के इस वीडियो का तब भी भारत के लोगों ने कड़ा जवाब दिया था. भारत सरकार की ओर से भी पाकिस्तानी करतूत की आलोचना की गई थी.





