पहल: स्कूलों में लीडरशिप प्रोग्राम चलाएगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में अब लीडरशिप प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इस पहल के बारे में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को ऐलान किया।

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में निकली बम्पर भर्ती, जल्द करे आवेदन
सिसोदिया के मुताबिक,’हम बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना चाहते हैं ताकि वे अपनी जिंदगी में कहीं भी, किसी भी प्रफेशन या बिजनस से जुड़ें तो उनको सफलता मिले। उनके भविष्य को संवारने और समाज में एक प्रतिष्ठित पद दिलाने के लिए ये प्रोग्राम काफी मददगार साबित होंगे। इन बच्चों में देश का नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करना भी इसका उद्देश्य है।’
दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने ये बातें ‘एक्सलेंस इन एजुकेशन अवॉर्ड्स सेरेमनी’ में कहीं। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड एग्जाम में बेहतर परिणाम दिलाने में योगदान देने वाले स्कूल टीचर्स को सम्मानित किया।





