हवाई सफर करने वालों के लिए बुरी खबर

नई दिल्ली: अगर आप अक्सर अपने काम की वजह से या फिर ऐसे भी हवाई यात्रा करते रहते है तो अब आपके लिए एक बुरी खबर है.

Via
अब आपकी हवाई यात्रा आपके लिए महंगी होने जा रही है. देश में विमान ईंधन के दाम 1 अक्तूबर से 7 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 57 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. जिससे हवाई यात्रा महंगी हो सकती है. देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कम्पनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की तरफ से से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अक्तूबर से दिल्ली में विमान ईंधन 74,667 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है.
बता दे कि यह जनवरी 2014 के बाद का उच्चतम स्तर है. इस साल सितम्बर में विमान ईंधन 69,461 रुपए प्रति किलोलीटर था. इस प्रकार इसके दाम 7.49 प्रतिशत बढ़े हैं. विमान ईंधन के कीमतों की मासिक समीक्षा की जाती है और उसके अनुरूप हर महीने की पहली तारीख से नई कीमत लागू हो जाती है. यह लगातार तीसरा महीना है जब विमान ईंधन महंगा हुआ है.

Back to top button