हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बसपा सुप्रीमों का जन्मदिन

सुलतानपुर, 16 जनवरी (UjjawalPrabhat.Com)। शहर के तिकोनिया पार्क में बसपा सुप्रीमों का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। हाल ही में हुई गठबंधन की घोषणा के साथ दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला। वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोनल इंचार्ज राम उदित कोरी, जोन क्वार्डिनेटर सर्वेद्र अम्बेडकर व फिरोज अहमद (जलीश) रहे। मुख्य अतिथियों अपने हजारो समर्थको के साथ बसपा सुप्रीमों के 63वें जन्मदिन पर केक काटा। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए युवा बसपा नेता फिरोज अहमद ने कहा कि दोनो पार्टियों के एक साथ होने से देश में एक नया इतिहास रचने का मौका मिला है। इस मौके को हमें गवाना नहीं चाहिए। हम लोगों को एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टियों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के रूप में कार्य करते हुए इस भ्रष्टाचारी केन्द्र सरकार को जड़ से उखाड़ फेकना है। इस मौके पर निसार अहमद, मुमताज अहमद, टीटू, एक्सआर, नजम, दिलाशाद समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट- शमीम आलम 

Back to top button