हरियाणा में 72 घंटे में छाएगा मानसून, 27 से 29 तक अच्छी बारिश के आसार

मुंबई/पानीपत |मानसून बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, नासिक, पुणे और इनके आसपास के इलाकों में तीन दिन से हो रही बारिश ने रविवार को जोर पकड़ लिया। निचली बस्तियों में पानी भर गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मुंबई की लोकल ट्रेनों की अावाजाही पर भी असर पड़ा। ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चलीं। मौसम विभाग के अनुसार मानसून 72 घंटे में पूरे हरियाणा में छा सकता है।
हरियाणा में 72 घंटे में छाएगा मानसून, 27 से 29 तक अच्छी बारिश के आसार
 
मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले 72 घंटे में पूरे हरियाणा में छाने की स्थिति बन रही है। क्योंकि 26 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। 27, 28 और 29 जून को कुछ इलाकों में अच्छी बरसात हो सकती है। एक जुलाई तक बारिश का अनुमान है।
 
 
 
Back to top button