स्नातकों के लिए हाईकोर्ट में नौकरी का मौका

गुवाहाटी हाईकोर्ट ने कुल 271 पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। इनमें एलडीए, कॉपीस्ट, टाइपिस्ट के पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी ट्रेड से स्नातक होना जरूरी है।
कुल पद: 271
पद: एलडीए, कॉपीस्ट, टाइपिस्ट
योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी ट्रेड से स्नातक होना जरूरी है।
आयु सीमा : सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की उम्र 18 से 43 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के लिए आयुसीमा में छूट का प्रावधान है।
आवेदन का शुल्क: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए 360 रुपए और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 180 रुपए है।
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2016





