स्वास्थ्य को इस तरह फायदा पहुँचाती है ‘मूली’
मूली अधिकतर लोगों को खाना पसंद होती है। इसके सेवन से ना केवल आपके टेस्ट बड्स संतुष्ट होते हैं बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। मूली में पोटेशियम, फोलेट, राइबोफ्लेविन, नाइसिन, विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं।
यह है मूली खाने के फायदे
जानकारी के लिए आपको बता दें मूली में मौजूद विटामिन सी आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए वरदान के तौर पर काम करता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाकर आपको बीमारियों से दूर रखता है। वही मूली के सेवन से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं को डैमेज होने से बचाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह आपके शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई को भी बढ़ाती है।
इसी के साथ आपको बता दें मूली में पानी की मात्रा अच्छी होती है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर रहे हैं तो आप मूली का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पानी की आपूर्ति हो जाएगी। साथ ही मूली में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। इसके सेवन से आपका पाचन बेहतर होता है और आपको पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती।





