स्पेन हमला : इस मशहूर एक्ट्रेस ने फ्रिजर में छिपकर बचाई अपनी जान, नहीं तो…

नई दिल्ली : स्पेन में गुरुवार को आतंकवादी हमले के दौरान लंदन की भारतीय मूल की एक टेलीविजन अभिनेत्री ने एक होटल के फ्रीजर में छिपकर अपनी जान बचाई. हमले के दौरान वह वहां पर घूमने के लिए गई हुई थी. 46 वर्षीय लैला रूआस अपनी 10 साल की बेटी इनेज खान के साथ छुट्टियां मनाने गई हुईं थी. बार्सिलोना के राल रामब्लास इलाके में हमले के दौरान उन्होंने अपने छिपने की जगह से ट्वीट किया.

लैला ने इस हादसे का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आसमान पर हेलीकॉप्टर उड़ते दिख रहे हैं.
In the middle of the attack. Hiding in a restaurant freezer. Happened so fast. Praying for the safety of everyone here x
— Laila Rouass (@lailarouass) 17 August 2017
उन्होंने ट्वीट में लिखा कि हमले के बीच एक रेस्तरां के फ्रीजर में छिपी हुई हूं. इतनी तेजी से चीजें हुईं. यहां हर किसी के सुरक्षित होने की दुआ करती हूं. उन्होंने कहा कि अभी-अभी गोलियों की आवाज सुनी. सशस्त्र पुलिस किसी की तलाश में सड़कों पर दौड़ रही है. रउस के पिता मोरक्को के और मां भारत की रहने वाली हैं. वह ब्रिटेन के टेलीविजन पर एक लोकप्रिय स्टार हैं जो ‘फुटबॉलर्स’, ‘वाईव्स’ और ‘होल्बी सिटी’ जैसे शो कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: भारत-चीन के बीच अगर हुआ युद्ध तो ये देश देंगें किसका साथ….
लैला ने इस हादसे का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें आसमान पर हेलीकॉप्टर उड़ते दिख रहे हैं. गौरतलब है कि स्पेन के बार्सिलोना में पैदल यात्रियों को वाहन से कुचल डाला गया जिसमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग जख्मी हो गए.
आपको बता दें कि बार्सिलोना में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के मृतकों और घायलों में अमेरिका, ब्रिटेन, चीन और पाकिस्तान समेत विभिन्न देशों के नागरिक हैं. कैटालोनिया के क्षेत्रीय आंतरिक मंत्रालय ने यह जानकारी दी. प्रशासन के अनुसार, पीड़ितों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं.
हमले के पीड़ितों में स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड्स, अर्जेटीना, वेनेजुएला, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, पेरू, रोमानिया, आयरलैंड, क्यूबा, ग्रीस, मैसिडोनिया, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रिया समेत कई देशों के नागरिक शामिल हैं.





