फ्लिपकार्ट में मर्ज हुई स्नैपडील, बोर्ड ने दी मंजूरी: रिपोर्ट

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील और फ्लिपकार्ट के मर्जर को लेकर आ रही खबरों पर अब विराम लगता दिख रहा है। ताजा खबरों के अनुसार स्नैपडील बोर्ड ने इस डील को मंजूरी दे दी है और 950 मिलियन डॉलर यानी 61 अरब रुपए में स्नैपडील, फ्लिपकार्ट का हो जाएगा।स्नैपडील और फ्लिपकार्ट के मर्जर

सूत्रों के हवाले से मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार जेस्पर इंफोटेक को कि स्नैपडील को चलाती है इसके बोर्ड ने इस डील को मंजूरी दे दी है। हालांकि इसे लेकर दोनों ही ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि यह मर्जर 3 हफ्तों में हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड ने भले ही डील को मंजूरी दे दी है लेकिन अभी शेयर धारकों को मनाना बाकी है। यह डील पूरी होती है तो यह भारतीय ई-कॉमर्स बाजार का सबसे बड़ा मर्जर होगा। बता दें कि स्नैपडील के फ्लिपकार्ट में मर्ज होने की खबरें लंबे समय से आ रही हैं।

Back to top button