स्तनों को बढ़ाने के लिए महिला ने किया ऐसा काम, फिर कुछ दिन बाद हो गई ऐसी हालत जिसे देख..

आजकल देखा जाता हैं कि लोग अपने शरीर का मनचाहा आकार पाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी की मदद लेना पसंद करते हैं और उस पर बहुत खर्चा भी करते हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार यह पैतरा उल्टा पड़ जाता हैं और भारी नुकसान उठाना पड़ता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इंग्लैंड की एक महिला के साथ जिसने उसने अपने स्तनों में बदलाव के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी, लेकिन उसे क्या पता था कि इसी सर्जरी की वजह से उसे अपने दोनों स्तन ही गंवाने पड़ जाएंगे।

दरअसल, 28 वर्षीय जारा रॉड्रिग्यूज अपने शरीर से खुश नहीं थीं, इसलिए उन्होंने ब्रेस्ट इम्प्लांट और पेट की चर्बी कम करने के लिए सर्जरी करवाने की सोची और पहुंच गईं तुर्की की राजधानी इस्तांबुल। यह बात अगस्त 2019 की है। सर्जरी के लिए उन्होंने एक क्लिनिक को करीब पांच हजार पाउंड यानी तकरीबन चार लाख 65 हजार रुपये दिए थे।

जारा चाहती थीं कि उनके स्तनों का साइज (आकार) बढ़ जाए। लिहाजा सर्जरी शुरू हुई। इसमें सात घंटे का समय लगा। जब लगा कि सबकुछ ठीक है तो जारा इस्तांबुल से लौटकर दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड स्थित विल्टशायर में अपने घर पहुंच गईं, लेकिन यहां पहुंचते ही उनकी बाईं ओर वाला ब्रेस्ट इम्प्लांट इंफेक्शन की वजह से लीक होने लगा। साथ ही उनके दाईं ओर वाले स्तन में भी कुछ परेशानी हुई।

जारा ने फिर बाद में अपने इंस्टाग्राम पर दोनों स्तनों की तस्वीरें पोस्ट कर दीं, जिनकी हालत बिल्कुल खराब हो चुकी थी। हालांकि इसके बाद इस्तांबुल स्थित उस क्लिनिक ने जारा के ब्रेस्ट इम्प्लांट को दोबारा फिक्स करने की बात कही, जहां उन्होंने सर्जरी करवाई थी।

तो इसलिए ये मर्द औरत बनने पर हुआ मजबूर, वजह जानकर हिल जाओगे आप…

जारा एक बार फिर इस्तांबुल पहुंच गईं। क्लिनिक ने फिर से उनका ब्रेस्ट इम्प्लांट किया, लेकिन घर पहुंचते ही दोबारा वहीं परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद जारा ने फिर से क्लिनिक वालों को फोन किया, लेकिन उन्होंने जारा का फोन उठाना ही बंद कर दिया। थक-हारकर जारा ने 22 नवंबर को इंग्लैंड स्थित एक अस्पताल में अपने दोनों ब्रेस्ट इम्प्लांट को हटवा दिया। अब उनका ब्रेस्ट टीशू बिल्कुल जीरो हो गया है, यानी सर्जरी की वजह से उन्हें अपने स्तन गंवाने पड़े हैं।

Back to top button