स्टूडेंट सुसाइड मामला – रिया के पेपर, सुसाइड नोट भेजे फोरेंसिक साइंस लैब

बठिंडा.सेंट जेवियर स्कूल की आठवीं की छात्रा रमनदीप कौर उर्फ रिया के सुसाइड मामले में जांच के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी से मृतक छात्रा की ओर से स्कूल एग्जाम में दिए गए पेपर कब्जे में लिए हैं।स्टूडेंट सुसाइड मामला - रिया के पेपर, सुसाइड नोट भेजे फोरेंसिक साइंस लैब

पुलिस उन पेपरों को खरड़ (रूप नगर) स्थित फोरेंसिक साइंस लैब में भेजेगी ताकि मृतका के बैग में से मिले सुसाइड नोट की राइटिंग को उन पेपरों से मैच करा कर मामले की सच्चाई का पता लगाया जा सके। इसके लिए डीएसपी सिटी-2 गुरप्रीत सिंह गिल ने थाना सिविल लाइन के एसएचओ कुलदीप सिंह भुल्लर की ड्यूटी लगाई है जो बुधवार को रूपनगर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि रिया के सुसाइड मामले में उसके सुसाइड नोट के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने सेंट जेवियर के प्रिंसिपल फादर यूलालिओ फर्नांडिस, अंग्रेजी टीचर नेहा शर्मा तथा काउंसलिंग टीचर पूनम आहलुवालिया के खिलाफ 19 नवंबर को केस दर्ज किया था। केस दर्ज होने के दस दिन बाद अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। डीएसपी का कहना था कि पूरी जांच के बाद ही आरोपियों को अरेस्ट किया जाएगा। डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने स्कूल से रिया के पेपर ले लिए हैं। जिसे जांच के लिए लैब में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: एसिड अटैक पीड़िता को सरेआम मिले सजा

यह था मामला

गौर हो कि 13 वर्षीय 8वीं क्लास की छात्रा रिया गत 25 अक्टूबर को सिविल लाइंस स्थित सरकारी क्वार्टर के पास घायल बेहोशी की हालत में पड़ी मिली थी। रिया को पहले मैक्स अस्पताल और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। मगर 7 नवंबर को वहां उसकी मौत हो गई। 13 नवंबर को रिया के स्कूल बैग में से एक सुसाइड नोट मिला। इस आधार पर पुलिस ने प्रिंसिपल समेत दो अध्यापिकाओं पर केस दर्ज किया था।

Back to top button