स्कूल में हुआ क्रिसमस पार्टी का आयोजन

सुलतानपुर, 24 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सीताकुण्ड स्थित स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल मेंं क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया गया, इस दौरान स्कूली छात्र-छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय कार्यक्रम का नेतृत्व स्कूल शिक्षिका सौम्या वर्मा व नीतू सिंह ने किया। कार्यक्रम में सेंटा क्लाज ने बच्चों का मन मोह लिया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक मुकेश तिवारी ने बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति पर उन्हें बधाई दी और कहा कि बच्चे आप ही राष्ट्र की शान है। आप अपने आपको बेहतर से और बेहतर बनाइए जिससे हमें आप सभी पर गर्व महसूस हो। वहीं श्री तिवारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मृत्युंजय सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है। जिनकी शिक्षा व सुरक्षा प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए। ये बच्चे ही आगे चलकर अपने स्कूल व माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। साथ ही श्री सिंह ने बच्चों के बेहतरीन भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं विद्यालय के विभाग इंचार्ज वैभव द्विवेदी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें खूब नाम कमाने की बात कहीं। साथ ही कहा कि इस देश-दुनिया में जो कुछ भी है हम से ही है, यानि कि हम ही श्रेष्ठ है, इसलिए हमें अपने आप पर गर्व करना चाहिए। साथ ही हमें हमेशा खुश रहना चाहिए। इस दौरान शिक्षकों में सरिता शुक्ला, उमा द्विवेदी, प्रवेश वैश्य, नीतू सिंह, सत्यम गुप्ता, शिवम् दूबे, सोनाली कसौधन, निधि त्रिपाठी, मधु शुक्ला, अनीशा चतुर्वेदी समेत विद्यालय कर्मचारियों में दीपक, उमा समेत आदि मौजूद रहे। वहीं सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में क्रिसमस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने बडे़ ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही अपनी आकर्षक प्रस्तुति से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। महेशुआ स्थित विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ निदेशक सुधीर अग्रवाल ने किया। बच्चों ने कार्यक्रम में ईशू आया ईशू आया, जन्म हुआ ईशु का गीत प्रस्तुत किया गया। साथ ही ईशू पैदा हुए, धरती पर छायी खुशियां पर आकर्षक नृत्य ने मनमोह लिया। क्रिसमस पर हर्षवर्धन ने भाषण प्रस्तुत किया। विद्यालय में बच्चों ने क्रिसमस ट्री व झोपड़ी की भव्य सज्जा की। इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वेदिका सिंह, रिद्धिमा, तेजस्वी, अद्भुद, मारूत नन्दन, ओबामा, अर्पिता, प्रतिष्ठा, सुहानी, शची, वेदिका, कौशाम्बी हर्षिता, युवराज, प्रिया, अक्षत सिंह, आर्यवर्धन व आयुष सिंह समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विकास आनन्द/वैभव द्विवेदी
shikhar satta 1





