स्किन से जुड़ी कुछ ऐसी अफवाहें, जिनको आप मानते है सच

नई दिल्ली :  स्किन से जुड़ी ये झूठी अफवाहें,जो आपको लगती है सच…नई दिल्ली : स्किन से जुड़ी ये झूठी अफवाहें, जिन्हें मानते आए हैं आप सच दादी नानी और बड़े बुज़ुर्गों से ना जानें स्किन से जुड़ी आपको कितने ही नुस्खे मिले होंगे। बिना उसकी सच्चाई का पता लगाए हम उन पर यक़ीन कर लेते हैं और दूसरों को भी वो सलाह देने लगते हैं। लेकिन अब वक़्त आ चुका है कि हम बिना जांच पड़ताल किए गलत सूचना किसी को ना देंइस आर्टिकल के ज़रिये आपको मदद मिलेगी त्वचा से जुड़ी प्रचलित और सुनी सुनाई अफवाहों की सच्चाई जानने में। अब से अगली बार से ऐसी कोई अफवाह या गलत सूचना आपकी नज़र में आए तो आप न सिर्फ उसे ठीक करें बल्कि किसी और को अपनी स्किन खराब करने से भी बचाएं।

ये कई बार लोगों से सुना है कि रोज़ाना या ज़्यादा मेकअप करने से चेहरा खराब हो जाता है और पिंपल्स भी हो जाते हैं।बहरहाल, ये पूर्ण रूप से एक अफवाह मात्र है। हां, अगर आप गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करेंगी तो त्वचा से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन यदि आप सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। इसलिए अब से आप जो भी ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदें तब ध्यान रखें कि वो आपके स्किन को सूट करता हो। हर बार ऐसा नहीं होता है कि एज स्पॉट उम्र बढ़ने की वजह से ही नज़र आए। ना ही हाथ में पड़ने वाली झांइयों का इससे रिश्ता है।

चेहरे या हाथों की त्वचा पर ये पड़ने वाले निशान बिना किसी प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किये सूरज की रोशनी के ज़्यादा संपर्क में आने से भी हो सकता है। स्किन के खराब होने की सबसे बड़ी वजह सूर्य की खतरनाक किरणें है।ये अफवाह तो आप कई बार सुन चुके होंगे। हमारी त्वचा ज़रूरी तेल उत्पन्न करती है जो स्किन के लिए ज़रूरी है।बार बार चेहरा धो देने से ये ज़रूरी ऑयल भी धूल जाता है और इससे त्वचा रूखी हो जाती है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी टॉक्सिन्स और अशुद्धि बाहर निकाल कर स्किन को ग्लोइंग बना सकता है लेकिन त्वचा को हाईड्रेट रखने के लिए सिर्फ पानी पीना ही काफी नहीं है। कई बार ड्राई स्किन होने के पीछे जेनेटिक कारण होते हैं और फिर ऐसी स्थिति में सिर्फ पानी समस्या को नहीं संभाल पाता।

ऐसे में आपको अपनी त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए लोशन की मदद लेनी चाहिए। ये बिल्कुल गलत है। बादलों की वजह से सूरज नज़र नहीं आ रहा है तो इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है|की आप सनस्क्रीन ना लगाएं। अगर धूप नहीं है फिर भी उसकी किरणें आपकी त्वचा को टैन करके बेजान बना सकती हैं। मौसम चाहे जैसा भी हो घर से बाहर निकलते वक़्त सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं|एक्सफोलिएशन या स्क्रबिंग की मदद से चेहरे की डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है जिससे चेहरा स्वस्थ रहता है और ग्लो करता है। लेकिन ये बिल्कुल गलत है की रोज़ाना त्वचा को स्क्रब करने से ऑयल कंट्रोल में मदद मिलती है और चेहरे पर चिपचिपापन नज़र नहीं आता। दरअसल, सच्चाई तो ये है कि स्क्रब के ज़्यादा इस्तेमाल से स्किन डैमेज हो सकती है।

Back to top button