अब सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे ये शब्द हो जाएँगे ब्लॉक……नहीं मानें तो गिरफ्तार

लादेन, जेहाद, बगदादी, आईएसआईएस, गोधराकांड, दंगा बदला, बम, विस्फोट, अफवाह आदि शब्द अगर आप आपने सोशल साइट पर लिखते हैं 10 सेकंड के भीतर आपका संदेश ब्लॉक हो जाएगा। दशहरा और मोहर्रम को लेकर गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को अलर्ट कर दिया है। मध्यप्रदेश ने इसके लिए अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है।

सोशल साइट

प्रदेश के 55 थानों क्षेत्रों को डेंजर जोन में रखा गया है जहां अफवाहें तेजी से फैलती हैं और तनाव की स्थिति बन जाती है। पुलिस के आईटी सेल ने ऐसे सॉफ्टवेयर को अमल में लाना शुरू कर दिया है जो आपत्तिजनक संदेशों को सोशल मीडिया में आने के 10 सेकंड के भीतर ही ब्लॉक भी कर देगा। लोकेशन के आधार पर तत्काल कार्रवाई भी होगी।

प्रदेश के 55 थाने डेंजर घोषित

सूत्रों के अनुसार इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन के साथ सभी संभागों के 55 थानों को डेंजर घोषित किया है। लिहाजा इन थानों में अभी से फील्ड की पुलिसिंग पर विशेष काम किया जा रहा है। हर थाने की आपराधिक, सामाजिक और धार्मिक व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों ने अपना काम शुरू कर दिया है। थाने के उन गलियों, मोहल्लों पर भी नजर रखी जा रही है जहां से अक्सर तनाव की शुरुआत होती है।

सर्वर रूम का फोटो -(शब्द -ओसामा बिन लादेन, जेहाद, बगदादी, आईएसआईएस, गोधराकांड, दंगा बदला, बम, विस्फोट, अफवाह आदि शब्द, उनके संयोजक शब्दों का समूह सर्वर में फीड रहेंगे।)

मोबाइल टॉवर -ये ऑनलाइन रहेंगे जिससे मोबाइल टॉवर, इंटरनेट से जुड़े रहेंगे। हाथ में मोबाइल या कंप्यूटर का फोटो (टाइपिंग -एक या इनसे जुड़े शब्द लिखते हुए) 

सर्वर मार्क -आपके संदेश सर्वर में दिखते ही रेड मार्किंग के साथ स्टोर होते जाएंगे। ब्लॉक या सर्कुलर के ऑप्शन रहेंगे। ऑब्जर्वर रिव्यू का ऑप्शन भी।

अलर्ट -ऑब्जर्वर रिव्यू के बाद भी किसी ने एक या दो बार ऐसे ही मैसेज भेजने की कोशिश की तो पुलिस को अलर्ट, लोकेशन, मोबाइल नंबर व आईपी एड्रेस के साथ गिरफ्तारी भी।

Back to top button