सोशल मीडिया पर Online ठगी के लिए महिला ने अपनाया ये तरीका, सुनकर हिल गया हर कोई…

सोशल मीडिया पर मदद की अपील करते हुए कई लोगों को आपने देखा होगा, इस तरह की कई पोस्ट आपकी नजरों के सामने से गुजरी होंगी। लेकिन यूएई में एक महिला ने मदद की इस अपील को ही पैसा कमाने का जरिया बना लिया और लोगों के साथ ठगी की। आरोपी महिला ने सोशल मीडिया पर मदद की अपील कर 17 दिन में ही लोगों से 50 हजार डॉलर (तकरीबन 35 लाख रुपये) ठग लिए।

हालांकि बाद में पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर खुद को तलाकशुदा बताते हुए लोगों से अपने बच्चों के पालन-पोषण में मदद की अपील की थी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ऑनलाइन भीख मांगना अपराध है। इस अपराध के दोषियों को जेल के साथ जुर्माना भी भरना पड़ता है।

इमरान खान ने कालेधन के खिलाफ शुरू की सख्त कार्रवाई, 30 जून तक…

रमजान में इस तरह के मामलों में 128 लोगों को गिरफ्तार किया गया। दुबई पुलिस के अपराध जांच विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर जमाल अल-सालेम ने कहा, ‘महिला ने दावा किया था कि वह अकेले ही अपने बच्चों की देखभाल कर रही है। लेकिन उसके पति ने उसका झूठ उजागर कर दिया। बच्चे महिला के पति के साथ रहते थे।’ महिला के पति ने इस संबंध में ई-क्राइम प्लेटफॉर्म में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद महिला की गिरफ्तारी की गई।

Back to top button