सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत

दिल्ली सरार्फा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोने की कीमत बढ़ी
नई दिल्ली (एजेंसी)। कमजोर वैश्विक संकेतों के बावजूद स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली बढ़ने के कारण बीते सप्ताह दिल्ली सरार्फा बाजार (Delhi Sarafa Bazar)में सोने की कीमत 100 रुपये की तेजी के साथ 31,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निमार्ताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 39,000 रुपये प्रति किग्रा के स्तर के पार बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली के कारण मुख्यत: सोने की कीमतों में तेजी आई लेकिन विदेशों में कमजोरी के रुख ने लाभ को सीमित कर दिया। वैश्विक बाजार, न्यूयॉर्क में सोना सप्ताहांत में मामूली गिरावट के साथ 1,192.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने के भाव तेजी का रुख दशार्ते खुले तथा मजबूत वैश्विक रुख के अनुरूप स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ताजा लिवाली के कारण कमश: 31,725 रुपये और 31,575 रुपये प्रति 10 ग्राम तक मजबूत हो गये। बाद में ऊंचे स्तर पर इन कीमतों को प्रतिरोध का सामना करना पड़ा और ये कमश: 31,300 रुपये और 31,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गईं। सप्ताह के अंत में वैश्विक बाजारों में मजबूती के संकेतों के अनुरूप इनमें तेजी लौटी और अंतत: ये क्रमश: 31,550 रुपये और 31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुईं।
हालांकि, छिटपुट सौदों के कारण गिन्नी की कीमत सीमित दायरे में घट बढ़ के बाद सप्ताहांत में 24,500 रुपये प्रति आठ ग्राम के पूर्वस्तर पर ही बंद हुई। सोने की तरह चांदी तैयार की कीमत भी सप्ताहांत में 950 रुपये की तेजी के साथ 39,100 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। इसी प्रकार चांदी साप्ताहिक डिलिवरी की कीमत 985 रुपये की तेजी दशार्ती 38,575 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। समीक्षाधीन अवधि में चांदी सिक्कों की कीमत सप्ताहांत में 1,000 रुपये की तेजी के साथ लिवाल 73,000 रुपये और बिकवाल 74,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुई।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो
The post सोने की चमक बढ़ी, चांदी भी मजबूत appeared first on Hindi News, Hindi Newspaper, Hindi News Online | Sachkahoon.com.

Back to top button