सोना की कीमत 250 रुपए लुड़की, चांदी के भी दाम उछले

नई दिल्ली। नरम वैश्विक संकेतों तथा स्थानीय सर्राफा कारोबारियों की मांग कम होने से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 250 रुपए गिरकर 31,850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग कम होने से चांदी भी 100 रुपए गिरकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
ये भी पढे : पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, 14 राज्यों की सरकारों ने दिया केंद्र का साथ 
कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर नरमी तथा घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग उतरने से सोने की स्थानीय कीमतें कम हुई हैं। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.16 प्रतिशत गिरकर 1,199.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.03 प्रतिशत गिरकर 14.64 डॉलर प्रति औंस रही। स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250 रुपए कमजोर होकर क्रमशः 31,850 रुपए और 31,700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गिरा।
ये भी पढे : 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अम्बानी बने देश के सबसे अमीर व्यक्ति 
बता दें की पिछले दो कारोबारी दिवस में यह 625 रुपए मजबूत हुआ था। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपए की बढ़त के साथ 32,100 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 455 रुपए फिसलकर 38,945 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। चांदी हाजिर 100 रुपए गिरकर 39,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 100 रुपए टूटकर 38,845 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी के सिक्के 73 हजार रुपए और 74 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
The post सोना की कीमत 250 रुपए लुड़की, चांदी के भी दाम उछले appeared first on .

Back to top button