सैन फ्रांसिस्को के एक गोदाम में गोलीबारी, मौके पर ही चार लोगों की मौत

सैन फ्रांसिस्को में यूनाइटेड पोस्‍टल सर्विस फैसिलिटी पर हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह गोलीबारी 17वीं स्ट्रीट और वरमोंट के क्षेत्र में हुई है।
सैन फ्रांसिस्को के एक गोदाम में गोलीबारी, मौके पर ही चार लोगों की मौत
 
समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए हैं। रॉयटर के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग करने वाले शख्स ने खुद को भी गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

ये भी पढ़े: अभी अभी: UN के पूर्व महासचिव ने लिया बड़ा फैसला कहा- पेरिस समझौते पर फिर से सोचे अमेरिका

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ितों को प्रिस्किला चान और मार्क जकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने की सलाह दी है।

 
Back to top button