iPhone X सेल शुरू होते ही लोगो ने मचाई लूट, कुछ मिनट में हो गया आउट ऑफ स्टॉक: Airtel

भारत की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने कहा कि सेल ओपन होने के कुछ मिनट में ही iPhone X आउट ऑफ स्टॉक हो गया. सेल एयरटेल ऑनलाइन स्टोर में 3 नवंबर 6.00 pm को शुरु की गई थी. एयरटेल की ओर से जारी बयान में कंपनी ने कहा कि ग्राहकों को नया स्टॉक आते ही नोटिफिकेशन दे दिया जाएगा. iPhone X सेल शुरू होते ही लोगो ने मचाई लूट, कुछ मिनट में हो गया आउट ऑफ स्टॉक: Airtel

यदि ग्राहक iPhone X को सिटीबैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो उन्हें एयरटेल 10,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है. हालांकि ध्यान रहे ये ऑफर केवल शुक्रवार 6pm IST से शनिवार 7am IST तक के लिए ही वैलिड है. लेकिन फिलहाल स्टॉक खत्म हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: आम की पत्तियों के होते हैं ये चौकाने वाले फायदे, आप भी करें इस्तेमाल

iPhone X पोस्टपेड ग्राहकों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सेल किया जा रहा है और इसके लिए पूरा भुगतान करना होगा. यानी EMI का ऑप्शन नहीं दिया गया है. कंपनी का कहना है कि जो प्री-पेड ग्राहक iPhone X को ऑनलाइन स्टोर से खरीदना चाहते हैं उन्हें पोस्टपेड प्लान में जाना होगा.

भारत में iPhone X के लिए प्री-ऑर्डर 27 अक्टूबर को शुरू किया गया और 3 नवंबर से इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों के द्वारा सेल किया जा रहा है. इसे दो स्टोरेज 64GB और 256GB में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत क्रमश: 89,000 रुपये और 1,02,000 रुपये रखी गई है.

इसके अलावा आपको ये भी बता दें एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone X की टूटी स्क्रीन को बदलवाने का खर्च आपको 41,600 रुपये तक आ सकता है. यानी लगभग एक iPhone 7 की कीमत के बराबर. iPhone X खरीदने वाले ग्राहकों को इसके मेंटनेंस और रिपेयर के लिए भी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

ये भी पढ़ें: paytm ने launch की नई चैटिंग सर्विस, जानिए कैसे कर करते हैं USE

अगर आपकी स्क्रीन एक बार टूटती है तो 89 हजार का आईफोन आपको 1 लाख 30 हजार का पड़ जाएगा. साथ ही रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रिपेयरिंग कॉस्ट को 35-38 हजार तक भी किया जा सकता है, फिर भी इसका मेटनेंस काफी महंगा पड़ेगा. ग्राहक चाहें तो प्री-बुकिंग के साथ ही एतिहात के तौर पर इंश्योरेंस भी करा सकते हैं.

Back to top button