पाकिस्तान में फिर घुसे भारत के जवान, मार गिराए 200 आतंकी

NEW DELHI: उरी हमले के बाद राजनीतिक स्तर चाहे कितनी बयानबाजी होती रहे लेकिन INDIAN ARMY अपना काम कर रही है। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक सेना एक बार फिर पाकिस्तान में घुसी और वहां आतंकियों को 72 हूरों के पास पहुंचा दिया।
सेना ने मार गिराए 200 आतंकी
स्पेशल फोर्स की दो यूनिटों ने उरी सेक्टर से लगते पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित 3 आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में करीब 200 आतंकी मारे गए।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस कार्रवाई में करीब 300 आतंकवादी घायल भी हुए। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सैन्य सूत्रों के हवाले से आई इन खबरों के अनुसार सेना के स्पेशल कमांडो दस्तों ने 22-23 सितंबर की रात को इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसमें सेना ने हेलिकॉप्टर की भी मदद ली।
पाकिस्तान को खबर भी नहीं
पाकिस्तान द्वारा पीओके को नो फ्लाई जोन घाेषित करने से पहले ही इस पहले सर्जिकल आॅपरेशन को भारतीय सेना ने अंजाम दिया। गौरतलब है कि उड़ी आतंकी हमले के बाद भारत की रणनीति पर नजर रखे पाकिस्तान ने सीमावर्ती इलाकों में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
पीओके के साथ ही गिलगित-बाल्टिस्तान रीजन के स्कर्दू एवं अन्य प्रमुख स्थानों को नो फ्लाई जोन घोषित किया जा चुका है, ताकि भारत की किसी भी कार्रवाई की सूरत में जवाबी कार्रवाई की जा सके। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के प्रवक्ता दन्याल गिलानी ने मंगलवार शाम ट्वीट करके इस फैसले की जानकारी दी है।
भारतकी राजनीतिक और सैन्य गतिविधियों से घबराए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने सेना प्रमुख राहील शरीफ से भी बातचीत की थी। वे अभी संयुक्त राष्ट्र में हैं। भारत के द्वारा सर्जिकल ऑपरेशन की चिंता भी उन्हें सता रही थी।
पर्रिकरने कहा था- पीएम ने कुछ बोला है तो करेंगे ही
बुधवारशाम ही रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अगर पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ कहा है, तो ये तय मानिए कि कुछ कुछ हो रहा है और उड़ी हमले के बाद हिला देने वाले जवाब की जरूरत है।





