सुरक्षा मानकों को ताक पे रख कर चल रहा इलाके में एटीएम, लूटपाट की हुई कोशिश

चिनहट। एटीएम से लूटपाट की खबरें अक्सर सामने आ रहीं हैं। ऐसा ही एक मामला लखनऊ के चिनहट थाना छेत्र के मटियारी गांव से सामने आया है। जहां लूटपाट की कोशिश से एटीएम मशीन छतिग्रस्त हो गई।

सुरक्षा मानकों को ताक पे रख कर चल रहा इलाके में एटीएम, लूटपाट की हुई कोशिश….
ये है पूरा मामला…
दरअसल मामला यह है की चिनहट थाना क्षेत्र के मटियारी गाँव के पास यूनियन बैंक की एटीएम मशीन से लूटेरों ने कैश लूटने की कोशिश की। लुटेरों की इस हरकत से एटीएम मशीन को काफी नुकसान पहुंचा। बिना सुरक्षा गार्ड के 24 घंटे खुला रहने वाला यूनियन बैंक का यह एटीएम सुरक्षा मानकों को ताक पे रख दिया है।
मटियारी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। इलाके के लोगो ने एटीएम की हालत देखकर पुलिस को सूचित भी किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुँच गई।

Back to top button