सुनील बंसल ने बाढ़ पीडि़तों के लिए रवाना की राहत सामग्री

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पार्टी मुख्यालय से चार ट्रक राहत सामग्री झंडा दिखा कर रवाना किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने 22 अगस्त से अब तक 49 ट्रक राहत सामग्री एकत्रित कर आपदा क्षेत्रों में भेजा है, साथ ही बाढ़ आपदा राहत सामग्री देने वाले लोगों को पार्टी ने धन्यवाद पत्र, पं. दीनदयाल स्मृति चिन्ह व पं. दीनदयाल साहित्य भेंट किया। 
बाढ़ की विभीषिका से प्रदेश के लगभग 23 जनपद अति संवेदनशील हंै। पार्टी ने इन जिलों को चिन्हित कर निचले स्तर पर कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर राहत सामग्री वितरण के लिए लगाया है। वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से कई ट्रक राहत सामग्री आपदा क्षेत्र में भेजी गई है। जिसमें दाल, चावल, आटा, आलू, मोमबत्ती, टार्च, माचिस आदि सामानों से भरी 4 ट्रकों को पार्टी मुख्यालय से सिद्धार्थ नगर के लिए रवाना किया गया। इसके अतिरिक्त विभीषिका झेल रहे लोगों के लिए ओआरएस का घोल व त्वरित उपचार की विभिन्न दवाइयां भी भेजी गई हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिचन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख तरूण कान्त त्रिपाठी, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सुब्रत पाठक आदि मौजूद रहे।

Back to top button