देखें कैसे सीएम योगी ने जनता के साथ बैठकर किया भोजन

यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनते ही यूपी में योगी युग की शुरूआत हो गई है। यूपी इन दिनों कई बदलाव के दौर से गुजर रहा है और नित नए-नए कानून यूपी में लागू हो रहे हैं।
सीएम बनते ही आदित्यनाथ ने कई बड़े एक्शन लिए और चुनाव में किए अपने वादों को तुरंत पूरा किया। हालांकि कुछ बातों पर काम करना अभी बाकी है।

यूपी में किए इन बदवालों का यूपी पर कैसा असर होगा ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा लेकिन इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में योगी आदित्यनाथ आम जनता के साथ खाना खाते नज़र आ रहे हैं। वीडियो में योगी आदित्यनाथ जमीन पर बैठकर आम जनता के साथ खाना खाते नज़र आ रहे हैं।
यह भी पढ़े: अभी-अभी: चारबाग रेलवे स्टेशन को मिली बम से उड़ाने की धमकी,चारों तरफ मचा हडकंप
%20copy.jpg)
इस वीडियो को फेसबुक पर योगी आदित्यनाथ सीएम नाम के एक फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया है 6 लाख से ज़्यादा बार देखा गया है। आपको बता दें कि यह वीडियो योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के पहले का है या बाद का इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं आप भी देखें योगी आदित्यनाथ का ये वीडियो…





