सीएम गहलोत बोले- जरूरत पड़ी तो पीएम आवास के बाहर देंगे धरना

जुबिली न्यूज डेस्क
राजस्थान में सियासी टकराव के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार बचाने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। जयपुर के फेयरमोंट होटल में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम राष्ट्रपति से मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे। यदि आवश्यक हो, तो हम पीएम के निवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इस बीच खबर है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 4 बजे राज्यपाल कलराज मिश्र से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, विधानसभा सत्र बुलाने को लेकर नया प्रस्ताव देने के लिए सीएम गहलोत राज्यपाल से मिलेंगे।
We will go to Rashtrapati Bhawan to meet the President, if needed. Also, if required, we will stage protest outside PM's residence: Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot, during Congress Legislative Party (CLP) meeting at Fairmont Hotel in Jaipur. pic.twitter.com/aGDIu2HtbW
— ANI (@ANI) July 25, 2020
यह भी पढ़े: रेलवे के आर्थिक हालात जर्जर, पेंशन देने लायक पैसे भी नहीं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘आप लोग तैयार रहिए। अगर 21 दिन तक बैठना पड़े तो यहां रहेंगे। राष्ट्रपति भवन जाना पड़े तो राष्ट्रपति के पास जाएंगे या फिर प्रधानमंत्री निवास के बाहर दिल्ली में धरना देने जाना पड़े तो प्रधानमंत्री निवास दिल्ली भी जाएंगे।’
इस दौरान परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि जब तक राज्यपाल कोई फैसला नहीं कर लेते हैं तब तक कांग्रेस के हमारे विधायक एक साथ होटल में ही रहेंगे। राज्यपाल बीजेपी के साथ हैं और बीजेपी चाह रही है कि हमारे विधायक होटल से निकले ताकि वह उनको तोड़ सके लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है।
खाचरियावास ने कहा कि हमें कोर्ट या राज्यपाल से कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है. यह बड़ा संकट है लेकिन चाहे जितना समय लगे जीत हमारी होगी। हमारे पास विधायक हैं। हम लोग अपना कामकाज करेंगे, जिन विधायकों को जहां जाना है जाएंगे, मगर वापस होटल में आ जाएंगे। सचिन पायलट बीजेपी के साथ खेल में शामिल हैं और इस पूरे खेल के पीछे बीजेपी ही है।





