सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती आयोजित हुई संगोष्ठी

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वी एव स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की 115वी जयन्ती मनाई गई। इस दौरान कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र दुबे कुलसचिव उदय प्रताप सिंह, उप कुल सचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक व्यास नरायन सिंह सहित समस्त विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी एव लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्ण किया। तदोपरांत विश्वविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कुलपति प्रो सुरेन्द्र दुबे ने उस्थिति अधिकारियों कर्मचारियी एव शिक्षकों तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए गांधी जी के एव शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दैरान वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. दीपक बाबू, प्रो.शिवम शुक्ला, प्रो.दिनेश प्रसाद, निजी सचिव कुलपति अतुल रावत, अंगद तिवारी, आशीष पांडेय, दीपिका श्रीवास्तवा, रोहित त्रिपाठी, आलोक सिंंह, मनीश, अतुल , जगदीश, आदि मौजूद रहे।
The post सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में गांधी जयंती आयोजित हुई संगोष्ठी appeared first on .

Back to top button