सिख अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देने वाला प्रस्ताव कांग्रेस में हुआ पेश

अमेरिका के छह सांसदों के दो दलीय समूह ने देश में सिख अमेरिकियों के योगदान को मान्यता देने वाला एक प्रस्ताव बुधवार को कांग्रेस में पेश किया। इसमें कहा गया है सिख अमेरिकियों ने अपने धर्म और सेवा से सभी लोगों के बीच सम्मान हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका में तकरीबन पांच लाख सिख रहते हैं और इनकी आधी आबादी कैलिफोर्निया में रहती है।

प्रस्ताव में कहा गया है कि अमेरिका और दुनियाभर में सिखों से हुए भेदभाव को भी वह मानता है। सिख पुरुषों और महिलाओं ने 18वीं सदी में अपने आगमन के बाद अमेरिकी समाज में काफी योगदान दिया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने विभिन्न पेशों को चुना, जिससे अमेरिका सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ।

नेपाल: त्रिशुली नदी में गिरी बस, 5 की मौत

सेना के साथ ही समाज के लोगों ने कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, लघु उद्योगों, हॉस्पिटैलिटी उद्योग, औषधि और तकनीक के क्षेत्र में भी अहम योगदान दिया। अमेरिकी सिख कांग्रेसनल कॉकस के वाइस चेयरमैन टीजे कॉक्स ने कहा कि सिख अमेरिकियों द्वारा देश और इसकी संस्कृति के विकास में दिए गए योगदान को मान्यता देने संबंधी प्रस्ताव पहली बार अमेरिकी कांग्रेस में रखते हुए मुझे गर्व है।

कॉक्स के साथ-साथ इस प्रस्ताव का कांग्रेस सदस्य जॉन गारामेंडी, हेली स्टीवंस, टेड योहो और जॉय लोफग्रेन का भी समर्थन है। इस बीच, ओक क्रीक गुरुद्वारा गोलीबारी घटना की सातवीं वर्षगांठ पर छह से अधिक सांसदों ने सख्त बंदूक नियंत्रण कानूनों और व्यापक जांच की वकालत जारी रखने का संकल्प लिया।

Back to top button