साइबर कैफे में पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए स्कूली छात्र

हैदराबाद में पुलिस ने साइबर कैफे में छापा मार कर 65 स्कूली बच्चों को पकड़ लिया है। बच्चे पोर्न फिल्म और ISIS के वीडियो देख रहे थे।पुलिस ने इनको पकड़ कर मीडिया के सामने परेड भी करवाई। बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी लंबे वक्त से अभिभावकों की तरफ से शिकायतें मिल रही थीं कि बच्चे स्कूल असाइमेंट करने आदि के बहाने साइबर कैफे में जाकर पॉर्न देखते हैं।साइबर कैफे में पोर्न वीडियो देखते पकड़े गए स्कूली छात्र

मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कई बच्चो की उम्र करीब 11 साल की है। मंगलवार को पुलिस की स्पेशल टीम ने करीब 92 इंटरनेट कैफे पर छापेमारी की जिसमें 65 बच्चों को पॉर्न देखते पकड़ा गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह की मुहिम पहली बार चलाई गई है।

इंटरनेट सेंटर मालिकों के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने पकड़े गए इंटरनेट सेंटर मालिकों के खिलाफ 37 केस दर्ज किए हैं। कैफे सेंटर पर सिक्युरिटी कैमरा नहीं लगाने से लेकर नाबालिगों को पॉर्न देखने देने तक के मामले शामिल हैं। 

Back to top button