वीडियो: जब सलमान खान ने सरेआम अपने बॉडीगार्ड को मारा थप्पड़, वीडियो देख सन्न रह जाओगे आप…

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ये बात अच्छी तरह से जानते हैं कि आज वो जिस मुकाम पर खड़े हैं उनमे उनके फैंस का भी हाथ है। तभी तो अगर उनके फैंस को कोई कुछ कहे तो वो इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। हाल ही में सलमान ने एक नन्हे फैन को धक्का देने पर अपने फैन को थप्पड़ जड़ दिया।

घटना मुंबई के जुहू पीवीआर थिएटर की है। जहां वो ‘भारत’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। स्क्रीनिंग में फिल्म इंडस्ट्री के कई सारे स्टार्स नजर आए। प्रीमियर पर सलमान के आते ही फैंस के बीच भगदड़ मच गई। ऐसे में सलमान की रक्षा कर रहे बॉडीगार्ड्स भी भीड़ को देखकर नर्वस हो गए और फैंस से उन्हें बचाने के लिए लोगों को धक्का देने लगे।

खबर के अनुसार, इस दौरान भीड़ में कुछ बच्चे भी मौजूद थे जिन्हें उनके बॉडीगार्ड पीछे करने लगे। भीड़ में मौजूद बच्चे भी सलमान को देखने के लिए बहुत उत्साहित थे, लेकिन सलमान को बचाने के चक्कर में उनके बॉडीगार्ड नवर्स हो कर बच्चों को हटाने लगे, जिससे बच्चे परेशान होने लगे।

ऐश्वर्या राय बच्चन से जुड़ी इस खबर ने बॉलीवुड समेत देशभर में मचाया हड़कंप, हैरान है हर कोई…

ऐसे में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने एक बच्चे पीछे हटाने लगा, इस बात से आहत सलमान खान अपना आपा खो बैठे और वह अपना रास्ता छोड़ सिक्योरिटी गार्ड की तरफ बढ़े और उसे जोरदार तमाचा मारा। थप्पड़ मारकर सलमान काफी देर तक गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड को देखते रहे और फिर वहां से चले गए।

https://twitter.com/heartgetshurt/status/1136229512503484418?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1136229512503484418&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.liveuttarpradesh.com%2F255334%2Fsalman-khan-slaps-security-guard%2F

Back to top button