सर्दियों में बिमारियों से बचने के लिए जरूर करे इस चीज का का सेवन

सर्दिर्यों के मौसम में लोगों द्वारा गर्म चीजों का खूब सेवन किया जाता है ताकि उनके शरीर की रक्षा ठंड से हो सके और वो जुकाम की चपेट में ना आएं। शरीर को गर्म रखने में तिल काफी कारगर साबित होते हैं और इन्हें खाने से शरीर ठंड के दौरान आसानी से बीमार नहीं पड़ता है। तिल का सेवन कई तरह से किया जा सकता है और इसे खाने से शरीर को कई फायदे पहुंचते हैं।

तिल के सेवन से होते है ये फायदे:

सर्दी के मौसम में त्वचा की नमी कम हो जाती है और त्वचा फटने लग जाती है। अगर आपकी त्वचा भी सर्दी के मौसम में फटने लग जाए तो आप रोज रात को सोने से पहले तिल के तेल को अपनी त्वचा पर लगा लें।

तिल खाने से मांसपेशि‍यों को मजबूती मिलती है। तिल के अंदर कैल्श‍ियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम जैसे तत्व होते जो कि मांसपेशि‍यों के लिए उत्तम माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: बाल स्वास्थ्य पोषण माह में 81 हजार बच्चों ने पी विटामिन ए की खुराक, 4 बच्चें चिन्हित

 तिल का सेवन करने से दिल की रक्षा अनगिनत बीमारी से होती है और तिल में पाए जाने वाले तत्व दिल के लिए फायदेमंद होते हैं। इतना ही नहीं तिल खाने से दिल के कई रोगों को सही भी किया जा सकता है। 

चेहरे पर ग्लो पाने के लिए तिल को अच्छे से पीस लें और इसके पाउडर को दूध में मिलाकर चेहरे पर लगा लें। तिल का पेस्ट चेहरे पर लगाने से चेहरे पर ग्लो आ जाएगा और त्वचा निखरी हुई नजर आएगी।

कोलेस्ट्रोल को कम करने में तिल को बेहद ही सहायक माना जाता है और तिल खाने से कोलेस्ट्रोल आसानी से कंट्रोल में आ जाता है। दरअसल तिल के अंदर मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होता है जो कि कोलेस्ट्रोल को कम करने का कार्य करता है।

Back to top button