सरेंडर के एक दिन पहले मरने वाली थी फूलन, गैंग और पुलिस थी आमने-सामने

भोपाल. जिस दिन दस्यु सुंदरी फूलन देवी का सरेंडर होना था उसके एक दिन पहले मीडिया के सामने पुलिस ने एक ब्रीफिंग रखी थी जिसमें फूलन अपनी गैंग के साथियों के साथ शामिल हुई थी। उस दौरान एक वाकया ऐसा हो गया जब पुलिस और फूलन की गैंग ने एक-दूसरे की तरफ बंदूक तान दी और फायरिंग की नौबत आ गई थी। क्या था वह मामला…

-कीर्ति सिंह ने बताया कि फरवरी 1983 में फूलन देवी को भिंड के एमजेएस कॉलेज में सरेंडर करना था।
-उससे एक दिन पहले लहार के एक रेस्ट हाउस में मीडिया के सामने एक प्रेस ब्रीफिंग रखी थी जिसमें फूलन देवी अपनी गैंग के साथ शामिल हुई थी।
-उससे एक दिन पहले लहार के एक रेस्ट हाउस में मीडिया के सामने एक प्रेस ब्रीफिंग रखी थी जिसमें फूलन देवी अपनी गैंग के साथ शामिल हुई थी।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी
-पूरी प्रेस ब्रीफिंग में वह चुप-चुप से रही थी। वह किसी से कुछ भी नहीं बोल रही थी।
-उसी समय एक विदेशी फोटोग्राफर ने उसका फोटो खींचा तो फूलन ने उसके गाल पर थप्पड़ जमा दिया।
-इस बात से वहां मौजूद एसटीएफ के जवानों ने फूलन को मारने के लिए राइफल तान दी।
-इस पर फूलन की गैंग के एक साथी ने भी बंदूक उठा ली और वहां गोलियां चलने की नौबत आ गई।
-इस बात से भिंड के तत्कालीन एसपी राजेंद्र चतुर्वेदी हक्के-बक्के रह गए।
-उन्होंने किसी तरह बात को संभाला और मामले को रफा-दफा किया।
फोटो खींचने पर इसलिए फूलन ने मारा था थप्पड़
-उस समय चंबल का नाम देश-विदेश में फेमस था। वहां के डकैतों का फोटो विदेशों में ऊंचे दाम पर बेचा जाता था।
-ये बात डकैतों को भी पता था और वह अपने फोटो की कीमत भी वसूलते थे।
-फूलन भी अपने फोटो की कीमत चाहती थी लेकिन बिना उसकी इजाजत के फोटो खींचा गया तो वह तैश में आ गई।