बड़ा खुलासा: अपर्णा पर पूरी तरह मेहरबान थी अखिलेश सरकार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष इस बार फिर से चर्चा में हैं. इस बार वह किसी और को लेकर नहीं, बल्कि अपने घर की बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) के कारण सुर्खियों में हैं. दरअसल एक आरटीआई से खुलासा हुआ है कि उनके मुख्यमंत्री काल में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के द्वारा गोशाला और गोरक्षा संगठनों को दिए जाने वाले आर्थिक अनुदान का 86.4 फीसदी हिस्सा अपर्णा यादव की एनजीओ को दिया गया.
प्रतीक यादव की पत्नी है अपर्णा
अपर्णा मुलायम सिंह यादव की छोटी बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने अपर्णा यादव को मिलने वाली ग्रांट के मामले में जानकारी मांगी थी. नूतन ठाकुर का कहना है कि एनजीओ को दिए जाने वाले ग्रांट का 86 फीसदी एक ही NGO को दिया गया. यह पूरा मामला अखिलेश यादव सरकार के समय का बताया जा रहा है.
आरटीआई से हुआ खुलासा
Aparna का यह एनजीओ राजधानी लखनऊ में अमौसी के निकट कान्हा उपवन गौशाला को चलाता है, जिसका मालिकाना हक लखनऊ नगर निगम के पास है. यह जानकारी गोसेवा आयोग के पीआईओ संजय यादव के द्वारा दिए गए एक आरटीआई के जवाब से सामने आई.





