सपाक्स का धमाका, बनाई नई पार्टी, भाजपा में घबराहट
spx-blast-new-party-panic-in-bjp
सपाक्स द्वारा आज 2 अक्तूबर को नइ पार्टी बनाने की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश में राजनेतिक हलचल तेज हो गई। सपाक्स द्वारा आज भोपाल में नई पार्टी की घोषणा करते हुए कहा गया कि श्री हीरालाल त्रिवेदी इसके अध्यक्ष होंगे सपाक्स द्वारा नई पार्टी की घोषणा ने भाजपा में घबराहट पैदा कर दी है और और जब कांग्रेस भी सोचने पर मजबूर हो गई है सपाक्स द्वारा नई पार्टी बना कर चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा ने भी राजनीतिक दलों को संकट में ला दिया है एट्रोसिटी एक्ट के विरोध में सपाक्स का आंदोलन पूरे देश में फैल चुका है और मध्य प्रदेश में भी उसका असर नजर आ रहा है.
दरअसल, रविवार को भोपाल में सपाक्स की महाक्रांति रैली हुई थी। उसमें ऐलान किया था कि 2 अक्टूबर को पार्टी का गठन किया जाएगा। ऐसे में अब सपाक्स संगठन से राजनीतिक दल बन गया। सपाक्स ने प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। भाजपा नेता राजीव खंडेलवाल ने सपाक्स ज्वाइन की है, उन्हें उपाध्यक्ष बनाया गया है। सपाक्स ने ऐलान किया है कि वो प्रदेश की सभी 230 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। एससीएसटी एक्ट और प्रमोशन में आरक्षण का विरोध इनका प्रमुख चुनावी मुद्दा होगा। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद चुनाव चिन्ह तय होगा।
रविवार 30 सितंबर को महाक्रांति रैली के बाद सपाक्स ने सरकार पर आरोप लगाया था कि उसने रैली को नाकाम करने के लिए हर तरीके के हथकंडे अपनाए। 18 ट्रेन रद्द करने के साथ-साथ भोपाल शहर में सभा की अनुमति नहीं दी। बावजूद इसके सवर्ण समाज के सैकड़ों लोग रैली में शामिल होने भोपाल आए।





